ग्वालियर – ग्वालियर में राज्य अधिवक्ता परिषद के आव्हान पर गुरुवार को घोषित की गई वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को अचानक समाप्त कर दी गई। पता चला है कि अधिवक्ताओं को आये दिन होने वाली परेशानी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों पर त्वरित कार्रवाई नहीं होने के चलते इस हड़ताल का आव्हान राज्य अधिवक्ता परिषद ने किया था लेकिन शुक्रवार को वकील कार्य से विरत रहकर हड़ताल में शामिल होने पहुंचे तो वो यह देखकर अचंभित हो गए कि राज्य अधिवक्ता परिषद ने अचानक अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन विवेक सिंह के हस्ताक्षर युक्त पत्र को जारी कर दिया है जिसमें इस हड़ताल को वापस लेने की बात कही गई है और चीफ जस्टिस जबलपुर द्वारा अधिवक्ताओं की समस्याओं पर जल्द ही बैठक करने का निर्णय लेने की भी बात कही गई है।

इधर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन गुरुवार को ही वकीलों की हड़ताल का समर्थन करते हुए वकीलों की एकजुटता की बात दोहराई थी। शुक्रवार को कई अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे ही नहीं जो पहुंचे थे वह हड़ताल के मूड में थे और अपने पक्षकारों को भी कोर्ट आने से मना कर चुके थे ।ऐसे में वकीलों के समक्ष असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद बार एसोसिएशन और स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों ने जजों से अपील की कि उनकी अनुपस्थिति या पक्षकारों के नहीं आने पर वो कोई विपरीत आदेश पारित ना करें इस पर बेंच ने अपनी सहमति जताई है।












