मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में संविदा कर्मी के रूप में पदस्थ एक महिला कर्मचारी से ₹5000 की रिश्वत लेते राज्य बीमा निगम के कर्मचारी को लोकायुक्त द्वारा दबोचा गया है

0
152

ग्वालियर – मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में संविदा कर्मी के रूप में पदस्थ एक महिला कर्मचारी से ₹5000 की रिश्वत लेते राज्य बीमा निगम के कर्मचारी को लोकायुक्त द्वारा दबोचा गया है महिला कर्मचारी की शिकायत पर राज्य कर्मचारी बीमा निगम के यूडीसी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है महिला कर्मचारी के मातृत्व अवकाश के रुके हुए भुगतान के बदले में बीमा कर्मचारी द्वारा यह रिश्वत ली जा रही थी आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में संविदा कर्मी के रूप में पदस्थ एक महिला कर्मचारी से ₹5000 की रिश्वत लेते राज्य बीमा निगम के कर्मचारी को लोकायुक्त द्वारा दबोचा गया है

ग्वालियर में लोकायुक्त महकमे की डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी में संविदा कर्मचारी के पद पर पदस्थ महिला द्वारा 20 फरवरी को शिकायत की गई थी कि उसके मातृत्व अवकाश के रुके हुए ₹50000 के भुगतान के लिए राज्य कर्मचारी बीमा निगम के एक यूडीसी शुभम गुप्ता द्वारा उससे ₹5000 की मांग की जा रही है जिस पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा शुभम गुप्ता द्वारा की गई डिमांड और फरियादी से हुई बातचीत को टेप कराया गया और आज महिला कर्मचारी को विशेष केमिकल लगे नोट देकर फालका बाजार स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कार्यालय भेजा गया और महिला ने जैसे ही आरोपी कर्मचारी शुभम गुप्ता को केमिकल लगे हुए नोट दीए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और जब उसके हाथ धुलाई गए तो केमिकल के साथ हाथ रंग गए लोकायुक्त ने पकड़े गए कर्मचारी पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है

LEAVE A REPLY