समाधिया कॉलोनी में चल रहे अवैध निर्माण को रुकवाया, पुन: अवैध निर्माण न करने की दी चेतावनी

0
121

ग्वालियर –  नगर निगम ग्वालियर के अमले द्वारा समाधिया कॉलोनी में शिव प्लाजा के पास चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण कार्य हटवाया गया और संबंधित को चेतावनी दी गई की पुनः अवैध निर्माण न करें अन्यथा उनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी  बृजेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त  हर्ष सिंह के निर्देश अनुसार जोन क्रमांक 18 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 49 में शिव प्लाजा के पास चल रहे अवैध निर्माण को लेकर मिली शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक सिटी प्लानर  प्रदीप जादौन, भवन अधिकारी  वीरेंद्र शाक्य साहित्य अन्य अमला मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY