महलगांव करौली माता मंदिर पर भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

0
100

ग्वालियर
रामकृष्ण मण्डल के अंतर्गत करौली माता मंदिर महलगांव पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया इस मौके पर पूर्व विधायक एवं म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल ने स्चछता अभियान में भाग लेकर करौली माता मंदिर में झाड़ू लगाकर पोछा लगाया ।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, जयसिंह कुशवाह, भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवसिंह यादव, विवेक शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद गिर्राज कंसाना, पूर्व पार्षद मेहताब कंसाना, संजय शर्मा, मोनू कंसाना अनिल सिसोदिया ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लिया ।

LEAVE A REPLY