नगर निगम द्वारा 27 कन्यायों के विवाह एवं निकाह आज

0
88

सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग बारादरी में

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत दिनांक 22 जनवरी 2024 बारादरी फूलबाग पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में निगम द्वारा 27 सर्वजातीय कन्याओं के विवाह एवं निकाह सम्पन्न कराए जाएंगे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री  नारायण सिंह कुशवाहा , ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद  विवेक नारायण सेजवलकर, महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति  मनोज ंिसह तोमर एवं पार्षदगणों द्वारा उपस्थित होकर वर वधु को आर्शीवाद प्रदान किया जाएगा।

आयोजन के दौरान वधु को 49 हजार की राशि का चेक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन में सम्मिलित होने वाले वर वधु के परिजन 22 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे तक फूलबाग बारादरी में स्थित विवाह स्थल में आवश्यक रुप से पहुंच जाएं। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव के मोबाइल 9644405751 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY