आपके सम्मान और अधिकार के लिए अपनी जान की बाजी लगा दूंगा- प्रवीण पाठक

0
95

ग्वालियर –  लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी  प्रवीण पाठक ने आज जनसंपर्क अभियान के तहत मां लखेश्वरी पर आयोजित दंगल में उपस्थित लोगों से कहा कि आपके सम्मान के लिए, आपके अधिकार के लिए और आपकी बात के लिए अपनी जान की बाजी लगा दूंगा ।

पाठक ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं आपको वचन देता हूं कि ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को नौकरी मांगने के लिए ग्वालियर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा उन्हें आगामी 5 साल में लगभग एक लाख रोजगार के अवसर ग्वालियर में ही दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप ऐसे प्रत्याशी को चुने जो आपके साथ हर सुख दुख में साथ खड़ा रहे आपकी आवाज को बुलंदी से संसद में रख पाए और आपकी समस्याओं का समाधान कर पाए। पाठक आज नरवर क्षेत्र के अपने परिजन संपर्क कार्यक्रम के तहत मां लखेश्वरी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
पाठक ने आज मुरैना विधायक  दिनेश गुर्जर एवं ग्वालियर ग्रामीण विधायक  साहब सिंह गुर्जर के साथ नरवर क्षेत्र में तूफानी परिजन संपर्क कार्यक्रम किया ।

इसके तहत पाठक आज सुबह ग्वालियर से भितरवार पहुंचे और वहां पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आज का कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए बनियानी,हतेडा, सीहोर, फूलपुर ,कांकर,राधापुर,इमलिया, सिमरिया,पारागढ़,ठाठी,महोवा, मायारामपुर, मगरौनी, नरवर, डोंगरपुर,पनघटा, खिरिया, पनानेर,केरुआ होते हुए हरसी बंधा तक तूफानी दौरा किया । इस दौरान नरवर में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

कल 21 अप्रैल रविवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा परिजन संपर्क कार्यक्रम

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक कल 21 अप्रैल रविवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र में परिजन संपर्क कार्यक्रम के तहत जौरासी हनुमान मंदिर पर आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद जौरासी मंदिर पारधी मौहल्ला , जौरासी -आदिवासी दफाई से होते हुए बिलौआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से रफादपुर, लदेरा, बाॅसी- लखनपुरा, सूखापठा ,इकोना एवं कालोनी, चक शंकरपुर ,घोघा, भगेह, लखनौती ऐती ,गिजोर्रा, मेहगांव, किटोरा ,देवगढ़ (जीगनियाॅ, बारकरी ,सिद्धपुरा) किरोल ,सिसगांव, कुम्हर्रा-नाहटोली, शुक्लहारी,इकहरआ,जरगांव, पुट्टी ,सकतपुरा, जंगीपुर से होते हुए गढ़ी पर जाकर कार्यक्रम का समापन होगा।

LEAVE A REPLY