ग्वालियर – में शुक्रवार रात शहर के रंग महल और संगम वाटिका में भीषण आगजनी के बाद नगर निगम जाग गया है शनिवार को नगर निगम के फायर सेफ्टी अमले ने शहर के मैरिज गार्डन,होटल ,हॉस्पिटल, कोचिंग संस्थानों सहित अन्य संस्थाओं को नोटिस जारी किए। शहर के लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर हब पर नगर निगम के फायर सेफ्टी नोडल अधिकारी डॉ अतिवल यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, इस कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए,निगम की जांच के दौरान कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी संसाधन मौजूद नहीं पाए गए जिसके आधार पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं फायर सेफ्टी नोटरी डॉ अतिबल यादव का कहना है कि दिल्ली मुंबई सहित कई बड़े शहरों में जब-जब आग लगी है वहां देखा गया है
कि लोग चोटिल होने के साथ छतों से कूदे विकलांग हुए कई लोगों की जान भी गई, ऐसी घटनाये शहर में रिपीट ना हो,इसको लेकर कार्यवाई की गई है, सभी को नोटिस दिए गए हैं ल,फिजिकल भी चेक किया जा रहे हैं, यदि फिर भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो उनके खिलाफ एफआईआर करने सहित कोचिंग संस्थानों को सील किया जाएगा, कोचिंग संस्थानों की फिजिकल जांच के दौरान लापरवाही पाई गई है लेकिन उनके द्वारा कल तक का वक्त मांगा गया है ऐसी स्थिति में फिलहाल उन्हें समय देकर कल तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं यदि ऐसा नहीं होगा तो फिर सील करने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। शहर में एक दर्जन से ज्यादा मैरिज गार्डनो पर भी करवाई की गई है एक मैरिज गार्डन पर Fir भी की जा रही है। नगर निगम की यह कार्रवाई लगातार जारी रहने वाली है हर रोज लगभग 40 से 50 संस्थाओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
डॉ अतिबल यादव- नोडल अधिकारी फायर सेफ्टी नगर निगम ग्वालियर
गौरतलब है कि शनिवार को कोचिंग संस्थानों में की गई कार्रवाई के दौरान संस्थाओं के अंदर फायर सेफ्टी संसाधन मौजूद नहीं पाए गए भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट के संसाधन मौजूद भी मिले यही वजह है कि इस गंभीर लापरवाही पर नगर निगम ने अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है












