8 साल से दे रहे गुलदस्ता फिर भी सिविल एरिया घोषित नहीं हुआ मुरार कैंटोंमेंट क्षेत्र

0
166

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  कुशवाह

ग्वालियर , केंद्र और मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कहा जाता है और भाजपा के नेता खूब दावे भी करते हैं कि डबल इंजन की सरकार में खूब विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार है इसलिए फाइल अटकने का कोई रोड़ा नहीं होना चाहिए।

अब मुरार कैंटोनमेंट बोर्ड के मामले पर नजर डालें तो डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद पिछले 8 साल में मुरार छावनी क्षेत्र को सिविल एरिया घोषित नहीं किया जा सका है। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्तमान में मध्यप्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत कुशवाह को 9 साल होने को है ।

वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सबसे खास हैं। फिर भी सिविल एरिया घोषित नहीं किया जा सका है। अब तक कुशवाह नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मंत्रियों को इसी प्रकार से गुलदस्ता देते रहे हैं और जनता को भरोसा देते रहे हैं कि जल्द सिविल एरिया घोषित हो जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है।

दिल्ली में ki मुलाकात

छावनी क्षेत्र मुरार को सिविल एरिया घोषित कराने को लेकर केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से प्रदेश के मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने नईदिल्ली में मुलाकात की।
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट के दौरान राज्य मंत्री ने कुशवाह ने आग्रह किया कि छावनी क्षेत्र मुरार के निवासियों को सिविल एरिया न होने से समुचित मूलभूत सुविधायें नहीं मिल पा रही हैं।

LEAVE A REPLY