भोपाल – हबीबगंज थाना इलाके मे युवती ने अज्ञात कराणो के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने बताया कि नारायण नीरज पीसी नगर गड्डा में परिवार सहित रहते है। उनके चार बच्चे है, बड़ी बेटी की शादी कर चुके है। वही 20 वर्षीय अन्य बेटी रोशनी नीरज घर का काम संभालती थी। बीती दोपहर परिवार वाले घर पर ही थे। इसी बीच रोशनी ने अंदर वाले कमरे मे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
थोड़ी देर बाद मां की नजर पड़ने पर उन्होने शोर मचाया। इसके बाद परिवार वाले उसे तुरंत ही फंदे से उतारते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस कर्मचारियों ने उसे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पीएम के लिये भेजते हुए छानबीन की, लेकिन मौके से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिवार वालो के ब्यान दर्ज किये जाने के साथ ही अन्य बिदुंओ की पड़ताल की जा रही है, और जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
री












