बारहवीं और बीकॉम पास बलैनो कार से कर रहे थे एमडी ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा – सस्ते दामो पर चरस, एमडी दूसरे राज्यों से बुलाते और भोपाल में खपाकर करते थे मोटी कमाई

0
124

भोपाल – राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने मादक पदार्थ एमडी की तस्करी के आरोप मे दो युवको को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से पद्रंह लाख का 15 ग्राम एमडी पाउडर, चालीस हजार की 40 ग्राम चरस ओर बलैनो कार सहित 7 साल 70 हजार का माल बरामद किया है। अफसरो ने बताया कि क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि दो सदिंग्ध युवक अलकापुरी तिराहा पर खाली मैदान के पास सफेद रंग की बलैनो कार मे बैठे है, और नशीला पर्दाथ बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहे है। बारहवीं और बीकॉम पास बलैनो कार से कर रहे थे एमडी ड्रग्स की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने दबोचा - सस्ते दामो पर चरस, एमडी दूसरे राज्यों से बुलाते और भोपाल में खपाकर करते थे मोटी कमाई

खबर मिलते ही टीम ने मैदान मे घेरांबदी कर सफेद रंग की बलैनो कार में दोनो युवको को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर उनकी पहचान आकाश शुक्ला पिता यंत्र प्रकाश शुक्ला (22) निवासी प्लैट नंबर एस/1 अर्चना बालाजी टाँवर पटेल नगर पिपलानी ओर अन्य युवक की पहचान शोयेब बेलिम पिता सलीम बेलिम 27 साल निवासी हर्षवर्धन नगर साउथ टीटी नगर के रुप मे हुई। तलाशी लेने पर आकाश के पास के कपड़ो मे पन्नियो मे रखा नशीला पर्दाथ बरामद हुआ। पुलिस ने दोनो आरोपियो के खिलाफ एडीपीएस एक्ट का मामला दर्जकर उन्हे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी आकाश शुक्ला बी.कॉम ओर शोयेब बेलिम 12वी तक पढ़ा है, दोनो निजी काम करते है। शुरुआती पूछताछ मे आरोपियो ने बताया कि वह सस्ते दामो पर एमडी व चरस अन्य राज्यो से बुलाकर भोपाल में उसे महंगी कीमत मे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। अधिकारियो का कहना है, कि आरोपी एमडी व चरस कहॉ से लेकर आते शहर मे कहाँ-कहॉ और किन लोगो का खपाते थे, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है, और तस्करो से पूछताछ मे कई चौकाने वाले खुलासे हो सकते है।

LEAVE A REPLY