बिल्डर के ऑफिस में चक्कर खाकर गिरे वृद्ध की मौत बेटे ने आने से मना किया, मकान मालिक ने किया अंतिम संस्कार

0
65

भोपाल – अवधपुरी थाना इलाके मे बिल्डर के दफ्तर में काम करने वाले 77 वर्षीय वृद्व की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। दिल्लि मे रहने वाले उनके बेटे को सूचना दी गई, जिसपर उसने आने से इंकार कर दिया, इसके बाद वृद्व के मकान मालिक ने उनका अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी के अनुसार सुंदर नगर अशोका गार्डन में दिनेश गुरुंग के मकान मे किराये से रहने वाले सागर सिंह पिता रतन सिंह (77) एक बिल्डर के यहॉ साइट सुपरवाइजर की नौकरी करते थे। इन दिनो वह निर्माणधीन आस्था विहार कॉलोनी मे काम देख रहे थे। बीती दोपहर काम के समय अचानक चक्कर आने के बाद वह जमीन पर गिर गये। बेहोशी की हालत मे उन्हे इलाज के लिये एम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहॉ डॉक्टरो ने उन्हे शुरुआती चेकअप के बाद ही मृत घोषित कर दिया।

हॉस्पिटल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये भेजा। हादसे की खबर दिल्लि मे रहने वाले मृतक के बेटे को दी गई। लेकिन उसने कहा कि वह भोपाल नहीं आ सकता है। इसके बाद मकान मालिक दिनेश ने सागर सिंह के अतिंम संस्कार की जिम्मेदारी ली, जिसपर बेटे ने पत्र लिखकर अपनी सहमति दे दी। पीएम के बाद शव अतिंम संस्कार के लिये दिनेश को सौपं दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद ही मौत के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 

LEAVE A REPLY