ग्वालियर – की सजग पुलिस ने स्थानीय सिख समाज के आवेदन पर जांच बाद तथाकथित नेता राजू भाटिया और उर्फ त्रिलोक सिंह भाटिया निवासी फलका बाजार ग्वालियर के विरुद्ध आईपीसी 295 ए के तहत सिख धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने के आरोप तथा भावनाओं को भड़काने के मामले में ग्वालियर पुलिस के इंदरगंज थाना के अपराध क्रमांक 249 दिनांक 14 जून 2023 को मुकदमा दर्ज किया है.
सूत्रों अनुसार राजू भाटिया उर्फ त्रिलोक सिंह भाटिया के विरुद्ध पूर्व में अपने परिजनों की शिकायत पर इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है
साथ ही एक हरिजन एक्ट के तहत मुकदमे में वह लंबे समय से पुलिस को तलाश है ज्ञात हो कि इसके विरुद्ध शयोपुर जिले के करहाल थाने में भी वर्तमान विधायक को जान से मारने की धमकी देने के मामला न्यायालय में लंबित है.।












