सतपुड़ा भवन, फाइलों में लगी आग,भृष्टाचार हुआ खाक

0
76

मध्य प्रदेश –  के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग में कई सरकारी दस्तावेज और करोड़ों रुपये का पतीवर जलकर खाक हो गया है। यहां पर विभिन्न विभागों के कार्यालय मौजूद है। बिल्डिंग की तीसरी, चौथी पाचवी और छठी मंजिल पर आग लगी थी, जिसे बुझाने के लिए सेना, वायु सेना और अलग-अलग एजेंसियों को बुलाना पड़ा था। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि इसे बुझाने में 14 घंटे से भी ज्यादा समय लग

जिन मंजिल पर आग लगी है, उनमें जनजातीय कल्याण, परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के स्थापनाम होते हैं। आग लगने से जनजातीय विभाग के उपकरण हो गए हैं। कार्यालयका ज्यादातर काम ऑनलाइन होता है इसलिए विभाग का कोई भी काम प्रभावित नहीं होगा। हालांकि, इस भीषण आग में 25 करोड़ का फर्नीचर और 12 हजार फाइलें आग में स्वाहा हो गई है जिस यहां आग लगी, आय 1000 लोग भवन में काम कर रहे थे। शुक ये रहा कि समय रहते लोग वहां से निकल गए और अपनी जान बचाई। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कोरोना काल से जुड़ी फाइलें थीं मौजूद

इन विभागों में रखे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थापना, शिकायत शाखा समेत विधानसभा से संबंधित दस्तावेज जल गए हैं, हजारों की संख्या में यहां फाइल्स मौजूद थीं, जिनके पूरी तरह जलकर राख हो जाने की भी आशंका है. बताया जा रहा है कि यहां कोरोना काल के समय स्वास्थ्य विभाग में की गई खरीदी और अस्पतालों को किए गए भुगतान से जुड़ी फाइल्स भी थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता रुचि गुप्ता व प्रदेश प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह परिहार ने कहा कि, “सतपुड़ा भवन में लगी आग एक हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश है. जब जब मध्य प्रदेश में चुनाव आता है सरकारी दफ्तरों में आग लगना अब आम सी बात हो गई है। शिवराज सरकार के सारे भ्रष्टाचार के कागज इस आग में जलकर खाक हो गए हैं इसीलिए मुख्यमंत्री चिंता मुक्त दिखाई दे रहे है लेकिन मध्य प्रदेश की जनता समझदार है वे सच्चाई जानते है और राज्य सरकार की सारी साजिशों का जवाब जनता यकीनन वोट की ताकत से देगी”

सोमवार शाम 4 बजे लगी थी आग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सोमवार शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई. देर शाम तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग की लपटें फैलते हुए छठी मंजिल तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूरा भवन धूं धूं करके जलने लगा. बताया गया कि इमारत में तीसरी मंजिल पर पहले शॉर्ट सर्किट हुआ और इससे एसी ब्लास्ट हो गया. इसके बाद आग बढ़ती चली गई.

LEAVE A REPLY