ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने मेला ग्राउण्ड स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन एवं सीटीपीटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा ट्रांसफर स्टेशन एवं सीटीपीटी पर साफ सफाई के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने मेला ग्राउण्ड पर सीटीपीटी एवं ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला ग्राउण्ड में सफाई के निर्देश दिए। वहीं अपर आयुक्तविजय राज ने नारायण विहार स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया।
साथ ही वहां पर सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मुरार स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी वैभव वास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान भी मौजूद थे।












