ग्वालियर में सीधा प्रसारण एवं मुख्य बालभवन में
ग्वालियर – प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूर्व घोषणा अनुसार प्रदेश भर की अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण किए जाने हेतु कल दिनांक 23 मई 2023 को सुबह 11 बजे भोपाल से प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की जाएगी।
नगर निगम आयुक्तहर्ष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नगर निगम ग्वालियर द्वारा बड़ी संख्या में पात्र अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की कार्यवाही की गई है, इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों में भवन अनुज्ञा एवं अन्य अन्य मिथियां प्रदान की जा रही है। प्रदेश की अवैध कॉलोनी के नियमितीकरण की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री चौहान द्वारा अवैध कॉलोनियों में निवासरत रहवासियों से भी चर्चा करेंगे।
ग्वालियर जिले का मुख्य कार्यक्रम बाल भवन के ऑडिटोरियम में प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के साथ ही ग्वालियर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में रहने वाले रह वासियों को भवन अनुज्ञा पत्र शहर के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।












