मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए जिले के 127 हितग्राहियों के खातों में अंतरित की 2 करोड़ 87 लाख रूपए की राशि

0
45
सिटी रिपोटर ग्वालियर !
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की अनुग्रह राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से भोपाल से किया। ग्वालियर जिले के 127 श्रमिकों को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना की अनुदान राशि 2 करोड़ 87 लाख रूपए का हस्तांतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया
गया। यहाँ पर हितग्राहियों के साथ-साथ श्रम निरीक्षक आलोक शर्मा, नगर निगम व जनपद के अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खाते में राशि स्थानांतरण करने के साथ ही हितग्राहियों से अपील की है कि वे केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाने का कार्य करें।

LEAVE A REPLY