1. सर्वप्रथम ग्राम पंचायत आरोन पहुंचे जहां पर अनुसूचित जनजाति के बालक छात्रावास का निरीक्षण किया गया, परिसर में वाटर शेड द्वारा किए गए प्लांटेशन के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर वाटर शेड के संबंधित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं तकनीकी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए एवं पौधों के लिए खाद, पानी, नींदाई आदि व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। वाटर शेड अंतर्गत निर्मित किए गए गेवियन स्ट्रक्चर, अमृत सरोवर, लूज बोल्डर आदि संरचनाओं का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। आधार कार्ड सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।
2. ग्राम पंचायत बनेरी अंतर्गत रानी घाटी गौशाला का निरीक्षण किया जिसमें निर्माणाधीन भूसा घर एवं अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। गौशाला संचालक मंडल से विस्तृत चर्चा की गई एवं उनके द्वारा वन विभाग में जो गाय रखी जाती हैं उस स्थल का भी मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। स्वच्छता परिसर का भी निरीक्षण किया गया।
3. ग्राम पंचायत बड़कागांव में नल जल योजना का निरीक्षण किया। घर घर जाकर नल कनेक्शन देखें एवं गांव के अंतिम छोर पर स्थित घर पर जाकर नल कनेक्शन की स्थिति देखी।
4. विकासखंड भितरवार की ग्राम पंचायत करहिया मे निर्मित चेक डैम को ग्राम वासियों द्वारा बीच में से काटकर पानी निकाला गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भितरवार को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।













