ग्वालियर।
जीवाजी विवि की स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 5अप्रैल से शुरू हो रही हैं। विवि प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्नातक परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। पहली बार नकल पर अंकुश लगाने के लिए भवनो का अधिग्रहण शासकीय महाविधालयो के प्राचार्यो व प्रोफ़ेसरो को जिम्मेदारी सोपी गईं है और उनके सहयोग व नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया जा रहा है जो प्रतिदिन उड़ान भरेंगे।
जीवाजी विवि के पीआरओ डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने सेंटरो की तैयारीयों की जानकारी ली और कहा कि नकल किसी भी क़ीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी अगर नकल की शिकायत मय सुबूत आई तो सेंटर बदल दिया जाएगा और कॉपीयों का मूल्यांकन अलग से कराया जाएगा।इसलिए परीक्षार्थी नकल से बचें।उन्होंने बताया कि सैंटरो की जिम्मेदारी पहली बार सरकारी कालेजों के प्राचार्य व प्रोफ़ेसरो को दी गईं है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा। वर्जन स्नातक परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।पहली बार भवनो को अधिग्रहण कर साशकीय प्रोफ़ेसरो व प्राचार्यो को जिम्मेदारी दी गई है। नकल पर अंकुश के लिए शख्त निर्देश दे दिए गए हैं। प्रो. अविनाश तिवारी, कुलपति जीविवि












