पार्षद ने रतजगा कर चोर को पकड़ सौंपा पुलिस को

0
151

कोरबा – कोरबा जिला नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती जो सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आता है, यहां पिछले एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइट और घरों में चोरी की वारदात हो रही थी।

पुलिस और कथित गश्ती दल के हाथ ये चोर नहीं आ रहे थे तब वार्ड के पार्षद पालूराम साहू और वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा ने इस काम को करने का बीड़ा उठाया। इनके द्वारा रात में घूम-घूम कर चोर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था।

अंततः पार्षद पालूराम और वार्ड अध्यक्ष ने वार्ड में चोरी करने वाले आदतन चोर को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। पार्षद व वार्ड अध्यक्ष ने उक्त आदतन कथित चोर को सिविल लाइन थाना रामपुर के हवाले किया गया।

 

LEAVE A REPLY