पूर्व डीजीपी की रिश्ते की नातिन की ह्त्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है.

0
95

ग्वालियर – मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी की रिश्ते की नातिन की ह्त्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है. फरार छह आरोपियों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली से हिरासत में लिया है. पकड़े गए सभी आरोपियों को ग्वालियर लाया जा रहा है, जिनमें से तीन आरोपी नाबालिग बताये जा रहे हैं.
आपको बता दें कि 10 जुलाई को कोचिंग से स्कूटी पर सवार होकर सहेली के साथ घर लौट रही 11वीं की छात्रा अक्षया यादव की बाइक सवार बदमांशों गोली मारकर हत्या कर दी थी

. घटना माधौगंज थाना अंतर्गत बेटी बचाओ चौराहे के समीप स्थित तिलक नगर रोड पर हुई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमांश मौके से भाग निकले थे. बताया जा रहा है हत्यारे अक्षया की सहेली को मारना चाहते थे, लेकिन अक्षया उनकी गोली का शिकार हो गई थी. अक्षया पूर्व डीजीपी की रिश्ते में नातिन थी. लिहाजा मामले ने तूल पकड़ लिया. पुलिस पर सभी आरोपियों की जल्दी से जल्दी गिरफ्तारी का दबाब था.

जिम्मा एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया को सौंपा गया. इस मामले में पहली गिरफ्तारी मास्टरमाइंड तीस हज़ार के ईनामी फरार बदमांश सुमित रावत के बड़े भाई दस हज़ार के ईनामी बदमांश उपदेश रावत के रूप में हुई. उपदेश को पुलिस ने बुधवार को डबरा से गिरफ्तार किया था. गुरूवार सुबह एक बार फिर पुलिस ने प्रेस ब्रीफिंग कर खुलासा किया कि अक्षया हत्याकांड के सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पहले पुलिस ने बताया था इस मामले में चार आरोपी शामिल थे. लेकिन गुरूवार को खुलासे के दौरान आरोपियों की बढ़कर सात हो गई. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है. गुरूवार को पुलिस ने छह आरोपियों के पकड़े जाने का दावा किया, जिन्हें राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है.

इनमें तीस हज़ार का ईनामी सुमित रावत भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक़ प्रारम्भिक पूछताछ में मास्टरमाइंड सुमित रावत ने कुबूला है कि वे अक्षया की सहेली को मारना चाहते थे लेकिन निशाना चुकने के चलते अक्षया उनकी गोली का शिकार हो गई. सुमित ने पुलिस को बताया है कि हत्या की वजह अक्षया की सहेली से उसका एक तरफा प्यार रहा. पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में तीन नाबालिग शामिल हैं.फिलहाल सभी आरोपियों को ग्वालियर लाया जा रहा है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा.

LEAVE A REPLY