कहा क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने
ग्वालियर – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू के ग्वालियर आगमन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज जय विलास पैलेस में शाही भोज का आयोजन किया जिसमें महामहिम राष्ट्रपति राज्यपाल मुख्यमंत्री सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित थे
जिन्होंने शाही भोज का लुफ्त उठाया इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ग्वालियर बहुत पसंद आया उन्होंने जयविलास पैलेस के संग्रहालय का भी मुआयना किया और मराठा गैलरी भी देखी उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में पूर्व सांसद जय भान सिंह पवैया भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा भी उपस्थित रहे
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने आए बच्चों ने कहा कि राष्ट्रपति जी से मिलकर बहुत अच्छा लगा












