अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा नववर्ष विक्रम संवत 2080 की पूर्व संध्या पर शास्त्री चौक, पड़ाव पर बहुत ही धूमधाम से आने वाले वर्ष का स्वागत किया गया. इस हेतु शास्त्री चौक पर मातृ शक्तियों द्वारा रंगोली औऱ पुष्प सज्जा कर पूरे चौराहे को भव्यता प्रदान की और दीप सजाए गए.
इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं के अलावा ग्वालियर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किए गए. भारत माता की आरती की शुरुआत प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम के बी के प्रहलाद द्वारा की गई. तत्पश्चात सभी ने क्रमशः आरती की और आतिशबाजी चलाई गई तथा मिष्ठान वितरण किया गया.

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सचिव लोकेंद्र मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह आयोजन संपूर्ण भारत में इतनी ही धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि हकीकत में यही हमारा नया साल है क्योंकि इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सचिव सुनील श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की यही नव वर्ष है जबकि प्रकृति में चारों ओर हरियाली छाई होती है और खेतों में फसलें लहलाती है.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती आशा सिंह, प्रांत के अध्यक्ष विजय गंभीर, प्रांत संगठन मंत्री दिनेश भागवत अर्चना सेंगर, प्रियंका राजावत, नीलम जगदीश गुप्ता, डॉ राकेश रायजादा, स्नेहलता शिवहरे, सुधा बैस, संतोष सिकरवार, हरिबाबू शिवहरे, प्रताप प्रजापति, कीरत राणा, नितिन पाखरे, अजय सिंह, रूबी सिंह और सुरभि गुप्ता सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उपस्थित सभी को चंदन का टीका किया गया और सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाइयां प्रेषित की.












