युवाओं का फैशन बन गया है नशा, उन्हें मेडिटेशन से जुड़ना चाहिए: राठौड़

0
253

‘मेरा ग्वालियर-व्यसन मुक्त ग्वालियर’ अभियान का समापन

ग्वालियर।

प्रजापिता ब्रहृााकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल विंग द्वारा ‘मेरा ग्वालियर व्यसन मुक्त ग्वालियर’ अभियान का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार थी। विशिष्ट अतिथि बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राहुल सप्रा, सेके्रटरी डॉ. ब्रजेश सिंघल, मुख्य इंचार्ज ब्रहृाकुमारी आदर्श दीदी, बी.के. डॉ. गुरुचरण भाईजी व बी.के. प्रहलाद भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में दिल्ली से आईं बी.के.रूपा बहन ने नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद बीके पवन और अन्य बच्चों द्वारा नशा के प्रति जागरूकता के लिए ड्रामा भी किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि प्राचीन काल में लोग कहते थे कि विदेशों में नशीली चीजों का चलन है, परन्तु आज भारत में भी यह चलन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा युवा पीड़ी चपेट में आ रही हैं। अगर देश की युवा पीड़ी ही इस रास्ते पर चलेगी तो हमारे देश का भविष्य अंधकार में चला जायेगा। विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि आज नशा युवाओं के लिए फैशन बन गया है, जो की पूरी तरह से गलत है। आज युवाओं को मेडिटेशन से जुडऩा चाहिए, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करेगा। जैसे शरीर को भोजन की आवश्यकता होती है ठीक उसी तरह हमारे मस्तिष्क को अच्छे अध्यन की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ. आरकेएस धाकड़ व डॉ. ब्रजेश सिंघल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बी.के. डॉ. गुरुचरण व आभार व्यक्त बी.के.प्रहलाद ने किया।

LEAVE A REPLY