कैट- BIMR क्रिकेट प्रीमियर लीग, सिग्नेचर सिटी सनराइज बनी विजेता, नोवा जैंट्स उप-विजेता रही

0
243

-ग्वालियर।

कैट द्वारा आयोजित कैट बीआईएमआर क्रिकेट प्रीमियर लीग में फायनल मुकाबले में सिग्नेचर सिटी सनराइज विजेता रही जबकि उप-विजेता के रूप में नोवा जैंट्स ने मैच जीता। इस आयोजन में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसमें 4 मैच, 2 सेमीफायनल, 1 फायनल मैच हुआ। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्टेडियम पहुंचकर सभी खिलाडियों को शुभ्कामानाएं दींं।

मैच का शुभारंभ कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खण्डेलवाल एवं ग्वालियर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहताप्रशांत मेहता ने आयोजन को सराहनीय बताते हुये खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दण्डोतिया ने क्रिकेट खेलते हुये चौक्के, छक्के लगाये। आयोजन में एसएसपी अमित सांघी एवं सीईओ जीडीए प्रदीप शर्मा ने सहयोगियों के रूप में हेमन्त गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव, निकुंज शिवहरे, पियूष जैन, अंकुर माहेश्वरी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किये।

इस अवसर पर कैट के महाराष्ट्र अध्यक्ष सचिन निवगडे, कैट की महिला विंग राष्ट्रीय संयोजिका संगीता पाटिल, जलगांव, पूर्णिमा शिरिसकर, मुम्बई, कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, बीआईएमआर के महाप्रबन्धक गोविन्द देवडा,
कैट के जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री मुकेश जैन, स्वागत अध्यक्ष आकाश जैन, लीग के मुख्य संयोजक विपुल गुप्ता, संयोजक नीरज चौरसिया, राहुल अग्रवाल, पार्षदगण प्रेमलता जैन, ममता कुशवाह, प्रदीप रत्नाकर आदि उपस्थित थे।

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपने सभी सहयोगियों, सिगनेचर सिटी के कार्तिक गोयल, कृष्णा हाइट के राजकुमार कुकरेजा, रमेश चौरसिया, एसएफ बेटरी के धनवन्त अग्रवाल, नोवा के विमल अग्रवाल, जैना ज्वेलर्स के मुकेश जैन, आकाश जैन, ग्लेक्सी वासमती के पवन खत्री, सुभाष एनएक्स के ठकवानी, चन्दन ज्वेलर्स के राहुल अग्रवाल सहित सभी को स्मृतिचिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

LEAVE A REPLY