रेशनल विद्यालय आदित्यपुरम के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए गोयल।
ग्वालियर।
म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल आदित्यपुरम स्थित रेशनल किड्स एकेडमी के वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । अस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को पुरस्कार वितरित भी किये । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल तथ्यों का संकलन या बड़ी डीग्री और प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होना नहीं है बल्कि शिक्षा संस्कार है, शिक्षा देश धर्म है, शिक्षा सच्ची नागरिकता है, शिक्षा स्वावलंबन है, शिक्षा है मानवता की सेवा, शिक्षा चरित्र है, शिक्षा ज्ञान है अतः हम शिक्षा के साथ-साथ अपने आप को रचनात्मक बनाएं । बहुमुखी प्रतिभा विकसित करें। आज के दौर में ये आसान भी है और अति आवश्यक भी है कि आपमें पढ़ाई के साथ साथ कोई अन्य अनूठी प्रतिभा होनी चाहिये। जो विद्यार्थी ऐसी बातों पर गहराई से विचार करते हैं। विद्यार्थी जीवन में वो अपने रचनात्मक कार्यों से अपना मजबूत आधार बना लेते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को अच्छे रोजगार आसानी से मिलते हैं और सामाजिक रुतबे में भी हमेशा आगे रहते हैं।
मुझे आशा है और विश्वास करता की आप बहुमुखी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित करेंगे और समाज को उज्ज्वल बनाएंगे।












