सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक : महापौर

0
220

ग्वालियर ।

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस सप्ताह के समापन के मौके पर ग्वालियर नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा तमाम निजी कंपनियों ने भी अपनी सहभागिता निभाई । इस अवसर पर ग्वालियर महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर महापौर डॉक्टर सिकरवार ने शहर के नागरिकों से कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी खतरनाक है हमें इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए। उन्होंने ग्वालियर की सम्मानित जनता से प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों में भागीदारी करने की अपील की। यह रैली महाराज बाडे से शुरू होकर सावरकर सरोवर पर समाप्त हुई। रैली के दौरान नगर निगम उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता सहित नगर निगम के एवं प्रदूषण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY