स्मार्ट रोड़ः कलेक्टर ने फिर लगाई फटकार, समय सीमा में बने सड़क

0
243

स्मार्ट रोड परियोजना के तहत बनाई जाने वाली राजपायगा व आमखो रोड का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
ग्वालियर।

स्मार्ट सिटी के तहत बनाई जा रही स्मार्ट रोड परियोजना का कार्य तेज गति से गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरा करे। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह नें स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजपायगा रोड व आमखो पर बनाई जाने वाली स्मार्ट रोड के निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेन्सी एवं अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर और संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे।
स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड परियोजना क्रियांवित की जा रही है, इस परियोजना के तहत स्मार्ट रोड के साथ साथ महाराज बाडा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह नें इस परियोजना के तहत बनने वाली राजपायगा व आमखो रोड का आज मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती नीतू माथुर नें इस रोड को स्मार्ट रोड में तब्दील करने का पूरा लेआउट डिजायन सहित इन रोड के निर्माण कार्य की समयसारणी इत्यादी की जानकारी को विस्तृत रुप से कलेक्ट्रर श्री सिंह के साथ साझा किया। श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि राजपायगा रोड पर एक तरफ 500 मीटर रोड पर डक्ट एवं खुदाई के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। और अब इसपर रोड बनाने का कार्य तेज गति से प्रगतिरत है। वही आमखो रोड पर भी तेज गति से दिन रात कार्य किया जा रहा है। जिस पर कलेक्ट्रर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निर्देशित किया कि आमखो रोड के शुरुआत और अंतिम दोनों भागो से एक साथ निर्माण कार्य किया जाए। श्री सिंह ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि खेलो इंडिया के आयोजन को देखते हुए यह रोड दिसंबर के शुरुआत हफ्ते में पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने महल रोड से माडरे की माता तक बनाई गई स्मार्ट रोड पर गंदगी व अतिक्रमण को नगर निगम के साथ समन्वय कर हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री सिंह ने इसके बाद स्मार्ट सिटी के तहत बनाये जा रहे आईएसबीटी निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY