ऊर्जा मंत्री जी तोमर ने किया वार्ड 17 में 1 करोड़ 70 लाख रुपये की सीसी रोडों का भूमि पूजन
ग्वालियर
हजीरा स्थित पुरानी सब्जी मंडी प्रांगण में 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से शॉपिंग कॉन्प्लेक्स बनेगा। शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निर्माण कार्य के भूमि पूजन किया। मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि शॉपिंग कंपलेक्स में उन्हीं दुकानदारों को दुकानें दी जाएंगी, जो यहां से विस्थापित हुए थे। इसके साथ ही सब्जी मंडी से विस्थापित सब्जी विक्रेताओं को शॉपिंग कॉन्प्लेक्स में दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही मंडी के एक भी दुकानदार भाई को नहीं हटाया जाएगा, जो जहां दुकान लगा रहा है वहीं दुकान लगाएगा। साथ ही कहा कि प्रारंभ में इस कंपलेक्स में 96 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है इसके बाद दूसरे चरण में दुकानों के ऊपर वाचनालय भी बनाया जाएगा
तीन करोड़ पैंतीस लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 3 करोड़ 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए कहा कि आज उपनगर ग्वालियर में विकास की जो अविरल धारा बह रही है, वह सब आपके स्नेह व आशीर्वाद की वजह से संभव हो पा रहा है। ग्वालियर का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए में प्रतिबद्ध हूँ। ग्वालियर के विकास में धन की कमी नही आने दी जाएगी। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ सफाई व पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना ही मेरा उद्धेश्य है।
अस्पताल भी बेहतर होगा
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिविल अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं व इलाज मिल रहा है, संजीवनी क्लीनिक प्रत्येक वार्ड के नजदीक बनाई जा रही हैं जहां आपको प्राथमिक उपचार निशुल्क मिल सके। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरी अनुशंसा पर प्रदेश के मुखिया ने बिरला नगर में नया सिविल अस्पताल बनाने की सहमती दी है। बिरला नगर प्रसूतिगृह का नया भवन निर्माणाधीन है। जिसमें बच्चों का एसएनसीयू बनाया जाएगा , जिससे क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। साथ ही कहा कि गरीब का बेटा-बेटी भी अच्छे स्कूल मेंं निशुल्क पढ़ सके इसके लिये उपनगर ग्वालियर में पटेल विद्यालय व कन्या विद्यालय किलागेट सीएम राइज स्कूल बनने जा रहे हैं। इसके साथ ही शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनाया जा रहा हैं। जिसमे क्षेत्र के नौनिहालों को प्राइवेट स्कूल से वेहतर सुविधायें व शिक्षा दी जाएगी। क्षेत्र में पार्कों का सौन्दर्यीकरण तेजी से किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, अरविंद राय, गुड्डू रत्नाकर, हरी बाबू शिवहरे, देवेंद्र राठौर, सुरेंद्र चौहान, दिनेश सिकरवार, महेंद्र आर्य, महेश उमरिया, पवन राजपूत, मनोज राजपूत सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामअवतार सिंह बैस ने लिया एव आभार युवा मंडल अध्यक्ष मनोज राजपूत ने किया।












