ग्वालियर में 13 लाख 25 हजार के विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन
ग्वालियर।
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 13 लाख 25 हजार से विकास कार्य के भूमि पूजन किये। वार्ड 03 में हंसराज हॉस्पीटल के सामने नशा मुक्ति केंद्र विनय नगर में 8 लाख 64 हजार की लागत से सीवर लाईन का भूमि पूजन किया और वार्ड-36 में गेंडे वाली सड़क कबीर आश्रम के पास 4 लाख 61 हजार की लागत से सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर में विकास का पहिया निरंतर गतिमान है। ग्वालियर बदल रहा है, बदलते ग्वालियर में आपका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास की इबारत लिखने का कार्य दिन प्रतिदिन किया जा रहा है और यह सभी मुमकिन आप लोगों की वजह से हो पाया है और आपका यह सेवक आपको विश्वास दिलाता है कि आपकी सेवा में कोई कमी नहीं आने दूंगा। इस अवसर पर कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश संयोजक वुनकर प्रकोष्ठ नारायण प्रसाद कबीर पंथी, वार्ड 03 पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, वार्ड क्रमांक 36 पार्षद भावना कन्नोजिया, पूर्व जिला मंत्री भाजपा महेश उमरेया,वार्ड संयोजक मौजूद रहे !












