शिक्षा से कर सकेंगे तरक्की, सामाजिक बुराइयों को दूर करें

0
769

राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा का दीपावली मिलन एवं प्रजापति गौरव सम्मान समारोह सम्पन्न

ग्वालियर
राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा के तत्वावधान में पाटनकर बाजार ग्वालियर में राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा का वार्षिक अधिवेशन एवं प्रजापति दीपावली मिलन तथा प्रजापति गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. राकेश प्रजापति सीएमडी रैनकेश हाईटेक एक्यूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड उत्तराखंड थे। इंजीनियर राकेश सिंह ने कहा कि हमें सामाजिक बुराइयों को दूर करके शिक्षा पर जोर देना होगा तभी हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेद्र प्रजापति ने की। कार्यक्रम में दिल्ली उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों की सामाजिक बंधुओं के साथ-साथ ग्वालियर, मुरैना एवं शिवपुरी जिले के वरिष्ठ समाज बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर परिषद नगर पालिका एवं नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद गण क्रमशः श्रीमती पिंकी नरेश प्रजापति एवं नरेश प्रजापति जौरा, गोहद से पार्षद श्रीमती जयदेवी प्रजापति, मुरैना नगर निगम के पार्षद गोविंद गोले, जनपद उपाध्यक्ष भितरवार जगमोहन प्रजापति का प्रजापति गौरव के रूप में संगठन के द्वारा सम्मान किया गया।

मंचासीन अतिथियों में संगठन संरक्षक एस आर गोले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश प्रजापति, इंजी. बलराम प्रजापति, इंजी एल.पी. प्रजापति पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी बी एल गोले, ग्वालियर कमला राजा कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ सूरजभान प्रजापति, शिवप्रसाद गोला डिप्टी कमिश्नर ग्वालियर, ए.पी. प्रजापति सीईओ जनपद पंचायत पोरसा, प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमार प्रजापति, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रिया दिनेश प्रजापति, आदरणीय लाखन सिंह मुरैना जिले के वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व जिला अध्यक्ष परम आदरणीय रामबाबू गोले, गुना से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी तथा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ लक्ष्मण प्रसाद गोले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY