मानव अधिकार आयोग ने कहा – आईजी सागर एक माह में दें फैक्चुअल रिपोर्ट

0
215

जैसीनगर थाने के गार्ड रूम में युवक फंदे पर लटका, परिजन बोले हत्या हुई

ग्वालियर/सागर

सागर जिले के जैसीनगर पुलिस थाने के गार्ड रूम में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम क्रतेश पटेल उम्र 18 साल निवासी गांव सेमरा गोपालमन गांव थाना जैसीनगर है। घटनाक्रम बीते मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे का बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पूछताछ की जा रही थी। तभी उसने मौका मिलते ही गमछे की सीलिंग फेन में बांधकर फांसी लगा ली। हालांकि हम लोग तुरंत पहुंच गये। वह बेहोशी की हालत में था। उसे तुरंत जैसीनगर अस्पताल ले गये। जहां उसे जैसीनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गइ। दूसरी और घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने पुलिस पर क्रतेश की हत्या कर उसका शव फांसी पर टांगने के आरोप लगाए हैं। कलेक्टरसागर ने एसपी की अनुशंसा पर मजिस्ट्रिªल जांच के आदेश दे दिये हैं।

मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक, सागर पुलिस रेंज से प्रकरण की जांच कराकर प्रकरण के सभी सुसंगत दस्तावेजों की छायाप्रतियों सहित एक माह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन (फैक्चुअल रिपोर्ट) मांगी है।

LEAVE A REPLY