शुक्ति एनजीओ द्वारा मनाया गया माँ सरस्वती देवी का प्रकटोत्सव
ग्वालियर
बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्ति एनजीओ द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती देवी का प्रकटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों, अतिथियों तथा बच्चों द्वारा माँ सरस्वती देवी की पूजा अर्चना के साथ संगीतमय वंदना की गई । सभी बच्चों को देवी कि प्रसाद के साथ पाठ्य सामग्री वितरित की गयी । शुक्ति एनजीओ की अध्यक्षा श्री मति ऋतु रोहतगी ने बताया कि एनजीओ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है । वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा की परंपरा को पिछले दस वर्षों से
शुक्ति एनजीओ ने कायम रखा है । इस अवसर पर कीर्तिसुमन त्रिवेदी, उमा मिश्रा, दीपा मोतिहार, किरण यादव, प्रतीक्षा, सुजाता, रेणु, रुचिरा और अंतरा सराफ़ उपस्थित थे।









