ग्वालियर में ही रहे CGST ऑडिट कार्यालय : चेम्बर

0
82

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

ग्वालियर।

सीजीएसटी ऑडिट कार्यालय को भोपाल में शिफ्ट किए जाने के विरोध में म. प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा कड़ा विरोध करते हुए केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र प्रेषित कर, तत्संबंध में आवश्‍यक पहल करने की माँग की गई थी ।

MPCCI की माँग पर दिनांक 09 फरवरी,24 को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा केन्द्रीय वित्तमंत्री-माननीया श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र प्रेषित कर, सीजीएसटी ऑडिट कार्यालय को ग्वालियर में यथावत्‌ बनाए रखने, ग्वालियर में सीजीएसटी कमिश्‍नरेट स्थापित किए जाने एवं जीएसटी के सभी कार्यालय एक ही भवन में रखे जाने का अनुरोध करते हुए, इस संबंध में उचित कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया । साथ ही, उक्त पत्र की प्रति चेम्बर को प्रेषित की गई है ।

अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि ग्वालियर अंचल के व्यवसाईयों एवं उद्योगपतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा की गई उक्त माँग पर केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी द्वारा उठाए गए कदम पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है ।

 

LEAVE A REPLY