मुख्यमंत्री जन अभियान शिविर के अंतर्गत साइंस काॅलेज में किया गया शिविर का आयोजन
1074 आवेदन आए 998 आवेदनों का मौके पर ही किया निराकरण
ग्वालियर ।
शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले तथा समाज के हर वर्ग के नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा पिछले डेढ़ माह से मुख्यमंत्री जन अभियान के तहत घर-घर जाकर आम नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मप्र बीज विकास निगम मंडल के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने आज ग्वालियर पूर्व विधानसभा के अंतर्गत जोन 12, 13 एवं 14 के लिए साइंस काॅलेज में आयोजित शिविर में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करते हुए यह विचार व्यक्त किए। शिविर में 1074 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए जिसमें 998 हितग्राहियों को मौके पर ही हितलाभ का वितरण किया गया।
साइंस काॅलेज में सामने आयोजित शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे जिसमें विभिन्न विभागों के पात्र हितग्राहियों द्वारा आवेदन किए गए सभी आवेदनों की मौके पर ही जांच कर उनका निराकरण कराया गया। शिविर के दौरान उपायुक्त डाॅ अतिबल सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।












