एक मंदिर के पुजारी को एंड्रॉयड फोन रखना भारी पड़ गया।

0
108

ग्वालियर –  जिले की घाटीगांव क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के पुजारी को एंड्रॉयड फोन रखना भारी पड़ गया। अज्ञात नंबर से आए वीडियो कॉल के जरिए एक युवती ने इस पुजारी से बातचीत की और फिर अपनी न्यूड वीडियो बना ली चूंकि यह व्हाट्सएप कॉल थी इसलिए यह पुजारी की भी वीडियो अज्ञात लड़की के पास पहुंच गई थी। इसके बाद लड़की ने पुजारी को फोन किया और उससे 50 हजार रुपए की मांग की।

अन्यथा पुजारी को अश्लीलता वाले वीडियो के जरिये क्षेत्र में बदनाम करने की धमकी दी। पूजा पाठ से जुड़े इस वृद्ध पुजारी ने बदनामी के दर से अज्ञात ठगों को तीन किस्तों में तीन हजार से ज्यादा रुपए भेज दिए ।लेकिन बदमाशों की डिमांड खत्म नहीं हुई ।ऐसे में अपने मंदिर पर आने वाले एक श्रद्धालु को पुजारी ने अपनी समस्या बताई इसके बाद पुजारी और युवक घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल के पास पहुंचे और उन्हें तफ्सील से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना सुनते ही एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल समझ गए कि पुजारी सेक्सटॉर्सन में फंस गए हैं।

उन्होंने वृद्ध पुजारी को दिलासा दिया कि अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है ।यह लड़की और उसके साथी अब उन्हें फोन नहीं करेंगे ।खास बात यह है की लड़की को जब वृद्ध ने पैसे भेजने से मना किया तो एक नकली एसपी की डीपी लगी व्हाट्सएप कॉल से पुजारी को धमकाया गया और बताया गया कि यदि उसने लड़की के साथ समझौता नहीं किया तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। यह सुनकर पुजारी घबरा गया था ।क्योंकि डीपी सुनील द्विवेदी नामक वरिष्ठ अधिकारी की थी। एसडीओपी संतोष पटेल ने इस नंबर को साइबर क्राइम पुलिस को दे दिया है और अज्ञात ठगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुख्ता जानकारी मिलते ही इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY