ग्वालियर – की तिघरा थाने की पुलिस ने अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी फूफा के खिलाफ बलात्कार और पास्को एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना महेंद्रपुर गांव की बताई गई है ।पता चला है कि 14 साल की नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी।
उसी समय मुरैना के तुस्सीपुरा इलाके में रहने वाला उसका फूफा घर आया था और उसने लड़की के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। लड़की ने जब अपने परिवार के लोगों से इस घटना के बारे में शिकायत करने की बात की तो फूफा ने धमका दिया। यह घटना 8 सितंबर रात की है लेकिन लड़की एक-दो दिन तक इस शर्मनाक घटना को किसी को बताने से हिचक रही थी बाद में उसने अपने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया ।
लड़की के पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। लड़की की विधवा मां ने अपने ननदोई की हरकत के बारे में सुना तो वह भौंचक्की रह गई ।उसने घटना की गंभीरता देखते हुए तुरंत ही तिघरा पुलिस में अपनी लड़की के साथ आवेदन दिया। पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में कलयुगी फूफा के खिलाफ बलात्कार धमकाने और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मुरैना के तुस्सीपुरा इलाके का रहने वाला बताया गया है उसकी एक तलाश में एक पुलिस पार्टी को भी मुरैना रवाना किया गया है।












