जे एच चिकित्सालय में हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं कैंपस में आपसी झगड़े में मारपीट की वारदातें भी देखने को मिल रही है इसी मारपीट में घायल हुए एक नर्सिंग ऑफिसर द्वारा अस्पताल में ही पदस्थ दूसरे कर्मचारी पर उस पर हमला कराने का आरोप लगाया है पीड़ित का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपी और उसके साथियों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.
जयआरोग्य चिकित्सालय में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर पंकज पचौरी ने एसपी ऑफिस पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि अस्पताल में ही काम करने वाले दूसरे कर्मचारी योगेन्द्र परमार द्वारा हाल ही में कटोरा ताल रोड पर उस पर जानलेवा हमला कराया गया जिसमें उसे काफी गहरी चोट भी आई है
और आंख को नुकसान भी पहुंचा है मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है. पंकज पचौरी के साथ मारपीट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे एक आंख से ठीक दिखाई भी नहीं दे रहा है और पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही है.
वही पुलिस का कहना है कि जनसुनवाई में पहुंचे जे एच कर्मचारी द्वारा साथी कर्मचारियों पर हमला करने और मारपीट का आरोप लगाया गया है जिसकी जांच के लिए कंपू पुलिस को निर्देशित किया गया है जांच के बाद संबंधित मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.












