ग्वालियर – सोन चिरैया अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की मिली भगत से लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य लोगों से की है। लेकिन फिर भी जंगल से जुड़े लोग पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं।
खास बात यह है कि घाटीगांव क्षेत्र के धुआं जदी दराई महुआ खेड़ा परा जखोदी नरपतपुरा आदि गांव में वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से वन माफिया खैर कथई पलाश पीपल नीम आदि की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं ।मंगलवार को भी गांव के भागीरथ पटेल ने डिप्टी रेंजर शंकर राम खलको एवं उड़नदस्ता प्रभारी एमपी शर्मा को वन माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि माफियाओं की जेसीबी ट्रैक्टर दिनदहाड़े जंगल साफ करती रहती है। शिकायत करने पर डिप्टी रेंजर शंकर राम खलको आवेदकों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है ।इस मामले में जिला प्रशासन में वन विभाग के अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। –












