ग्वालियर – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय अंचल के प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे। उमा भारती द्वारा जताई गई नाराजगी पर उन्होंने कहा
कि भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ, कनिष्ठ नौजवान सभी एक परिवार है जो एक ही माला के मोती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर व्यक्ति चाहे वह बुजुर्ग हो या नौजवान हो इस यात्रा में अपना योगदान दे यही हमारी कामना है । जहां तक उमा भारती जी का मामला है तो उमा भारती जी भारतीय जनता पार्टी की प्रादेशिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की हमारे नेता है । हमारी सभी के सम्मानित और पूजनीय है । उनके मार्गदर्शन में सभी चलते है।
कांग्रेस की वन अधिकार यात्रा पर सिंधिया ने कसा तंज
कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी जितनी भी यात्रा निकाले जितनी भी गारंटीयां दे
उनके मोहब्बत की दुकान में केवल नफरत का समान है
अतिथि शिक्षकों को लेकर लिए गए मध्य प्रदेश सरकार के फैसले पर बोले सिंधिया
मैं शिवराज चौहान जी का हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं
हमारे अतिथि शिक्षकों ने कांग्रेस की वादा खिलाफी के खिलाफ आवाज उठाई
उनके साथ हुई वादा खिलाफी को लेकर अतिथि शिक्षक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे थे
शिवराज सिंह चौहान जी ने हमारे अतिथि शिक्षकों का मानदेय डबल किया है
उनका अनुबंध पूर्ण रूप से 1 साल के लिए रखा है
नौकरियों में उनका आरक्षण 25% से 50% तक बढ़ाया है
मैं अतिथि शिक्षकों की तरफ से और अपनी तरफ से सीएम शिवराज जी का धन्यवाद देना चाहता हूं
हमारे तीन भगवान इस पृथ्वी पर हैं
हमारा जीवन दाता डॉक्टर हमारा अन्न दाता किसान और ज्ञान दाता शिक्षक है।
तीनों को ही नई ऊर्जा प्रदान करने का काम हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किया है
इसलिए उन सभी की तरफ से मैं सीएम शिवराज जी और केंद्रीय नेतृत्व को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं
विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए सरकार बनाये जाने के सवाल पर बोले सिंधिया
मैं ज्योतिष नहीं हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगा की पूर्ण रूप से पूर्ण बहुमत के साथ मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी
सभी लोग देख रहे हैं कि किस तरह कोरोना काल के समय से इस सरकार ने चलते चलते विकास से प्रगति के नए आयाम स्थापित किये है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व ने भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का काम किया गया है
सड़क सिंचाई शहर के साथ हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।












