व्यापारी कैलाश गोयल की हत्या की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही की जाएगी

0
151

सुशांत कुमार सक्सेना कैट पदाधिकारी पीड़ित परिजनों के साथ आई जी चंबल ज़ोन से मिलें और ज्ञापन दिया।

ग्वालियर – बामौर के मैन बाजार में महावीर क्लॉथ स्टोर के संचालक कैलाशी ओमप्रकाश गोयल की बीच बाजार गोली मार कर की गई हत्या पर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज चंबल जोन आई जी श्री सुशांत कुमार सक्सेना को ज्ञापन दिया। कैट ग्वालियर के जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी एवं जिला महामंत्री मनोज चौरसिया ने बताया कि यह घटना सिर्फ एक व्यापारी की हत्या की घटना नहीं है यह पूरे सिस्टम पर तमाचा है। अगर अपराधियों और आसमाािजक तत्वों पर अंकुश लगाना है तो उन् पर प्रभावी कार्यवाही करनी होगी।

आई जी श्री सक्सेना जी ने कैट पदाधिकारियों की बात को गंभीरता से सुनने के बाद बताया कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शख्त कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एसपी मुरैना को कहा गया है।

इस अवसर पर कैट के संयुक्त अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मयूर गर्ग, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, हरिओम चौरसिया, आकाश जैन, प्रवक्ता नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, दिनेश बंसल, सचिन राजपूत, सुनील जैन , हरिओम अग्रवाल उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY