ग्वालियर
यह अद्भुत नजारा ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक का है । 57 साल बाद नगर निगम में कांग्रेस की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में है। विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष हरिपाल को बनाया है। कृष्णराव दीक्षित को सत्ता पक्ष के कांग्रेस के विधायक और महापौर डॉ शोभा शुक्रवार के पति डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने अपना प्रतिनिधि बनाया है।
बुधवार को परिषद में बैठक चल रही थी। इसी बीच दीक्षित और हरिपाल के बीच बहस शुरू हुई। हरिपाल ने कह दिया की दीक्षित तो मेरे आदरणीय और बड़े हैं । इस पर दीक्षित ने कहा कि हरिपाल आप तो मेरे मामा को।
जब हरिपाल ने कहा कि मैं मामा हूं तो आप मेरे भांजे हुए। इसलिए मैं आपके पैर छू लेता हूं। यह कहकर हरिपाल अपनी सीट से उठे और दीक्षित के पैरों में जा पड़े। इस पर पूरी परिषद में ठहाके गूंज उठे।
पहले दोनों कांग्रेसमें थे
मध्यप्रदेश में तख्तापलट से पहले कृष्णराव दीक्षित व हरिपाल कांग्रेस में ही थे । दीक्षित वरिष्ठ हैं, लेकिन हरि पाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है । इस बार कृष्णराव दीक्षित चुनाव नहीं लड़े, लेकिन डॉ सतीश सिकरवार ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाकर निगम परिषद में भेजा है।
जगत मामा की राह चले हरिपाल
हरि पाल को अक्सर लोग अब मामा कहकर पुकारने लगे हैं ।उसी कड़ी में कृष्णराव दीक्षित भी उन्हें मामा कहने लगे हैं। इसलिए परिषद की बैठक में नोकझोंक के बीच दीक्षित ने कहा दिया कि हरि पाल तो मेरे मामा है। इस पर यह नजारा देखने को मिला।












