देर आयद-दुरस्त आयदः आखिर मुंसीपाल्टी ने रोहित तिवारी को कर दिया विदा

0
211

नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल की पसंद थे तिवारी

ग्वालियर

नगर निगम ने आखिर जिला शिक्षा केंद्र के इंजीनियर रोहित तिवारी को अपने यहां से विदा कर दिया।  उन्हें उनके मूल विभाग राज्य शिक्षा केंद्र भेज दिया गया है । वे नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल की विशेष पसंद थे। वे ही उन्हें नगर निगम में लेकर आए थे और नियमों के विपरीत तिवारी को पार्क विभाग का नोडल अधिकारी, संग्रहालय का नोडल अधिकारी, ट्रैफिक सेल व पेच रिपेयर सेल का सहायक यंत्री बनाकर नगर निगम में हलचल पैदा कर दी थी।

हरीश वार्ता समाचार पत्र ने नियम विरुद्ध पदस्थ किए गए तिवारी के मामले को गंभीरता से लिया था। यह मामला तूल पकड़ने लगा था। आखिर निगमायुक्त किशोर कन्याल को एहसास हुआ और उन्होंने तिवारी को उनके मूल विभाग भेज दिया।

महेंद्र अग्रवाल को सौंपा प्रभार

तिवारी को विदा किए जाने के बाद महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रभारी सहायक यंत्री को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ संग्रहालय और पार्क विभाग का नोडल अधिकारी बनाया है। इसके अलावा अग्रवाल को ट्रैफिक सेल और पेच रिपेयर सेल में भी सहायक यंत्री बनाया है।

LEAVE A REPLY