दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्राः भूमिपूजन भी और लोगों का सम्मान भी करते चल रहे

0
106

ग्वालियर, ग्वालियर में विकास यात्रा के तहत भूमिपूजन, लोकार्पण के साथ अब समाजसेवियों का सम्मान भी किया जा रहा है। गुरुवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड क्रमांक 53 में लक्कडखाना पुल से विकास यात्रा प्रारंभ हुई। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा वार्ड क्र. 53 में लक्कड़खाना पुल प्रारंभ होकर गंजीवाला मोहल्ला, देवनगर हेमसिंह की परेड से सिंधी कॉलोनी, तिलकनगर मुंशीओं का मोहल्ला, पानपत्ते की गोठ, लक्कड़खाना पुल तक संचालित हुई। इस दौरान लक्कडखाने पुल पर 50 लाख की लागत से सडक डाम्बरीकरण के कार्य का भूमिपूजन किया गया। यात्रा के दौरान हेम सिंह की परेड सिविल डिस्पेंसरी, आंगनबाडी केन्द्र एवं टंकी के पास बने प्राथमिक विद्यालय हेम सिंह की परेड का निरीक्षण किया गया। वहीं यात्रा के समापन पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को योजना का लाभ वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया गया।

विकास यात्रा के दौरान सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व एमआईसी सदस्य एवं यात्रा प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने वार्ड की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर लोगों को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा वार्ड में 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन अतिथियों द्वारा किया गया। इसके साथ ही नागरिकों से क्षेत्र के विकास के लिए स्वच्छता में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर विवेक जोशी, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, सुधीर गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, आशीष प्रताप सिंह राठौड, सतीश साहू, चेतन मंडलोई सहित सम्मानित वरिष्ठ नेता गण मातृशक्ति, कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान नोडल अधिकारी केशव सिंह चैहान, सीसीओ कीर्ति वर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

वार्ड 54 में विकास यात्रा आज
दिनांक 24 फरवरी 2023 को विकास यात्रा वार्ड क्र. 54 में एवन क्राॅकरी मेन रोड़ से प्रारंभ होकर जवाहर कॉलोनी, टकसाल स्कूल आर्मी की बजरिया, किरार कॉलोनी से कम्पू ईदगाह तक संचालित होगी। यात्रा के दौरान टकसाल स्कूल का निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान किरार कॉलोनी का निरीक्षण, बटालियन में आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY