1 करोड 13 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
ग्वालियर,
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के निर्देशन में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा आज वार्ड 10 हनुमान मंदिर किला गेट से हनुमान महाराज के दर्शन कर प्रारंभ की गई। विकास यात्रा पुराना गंज होते हुए सराफा बाजार पहुंची जहां एक वृद्धा श्रीमती पुनिया बाई ने कहा कि आपने सभी के यहां आंखों का ऑपरेशन कराया मेरा अभी तक नहीं हो पाया। मंत्री तोमर ने तत्काल वृद्ध महिला को अपने वाहन से सिविल अस्पताल में भेजा तथा डॉक्टरों को निर्देश दिए कि आज ही इनका आंखों का ऑपरेशन हो जाना चाहिए। चिकित्सकों द्वारा तत्काल महिला को भर्ती कर उनकी आवश्यक जांच आदि कर साईं के समय आंख का ऑपरेशन कर दिया गया।विकास यात्रा जब हलवाटखाने पहुंची तो वहां एक मोची ने मंत्री से कहा कि उसे राशन एवं पेंशन नहीं मिल रही है। यह सुन मंत्री ने तत्काल अधिकारियों को बुलाकर राशन और पेंशन की स्वीकृति दिलवाई।
इसके पश्चात यात्रा सोडा कुआं वाली गली एवं लखेरा गली में पहुंची जहां साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा वार्ड 10 में 41 लाख 67 हजार के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 71 लाख 47 हजार के विकास कार्यों का लोकापर्ण किया गया। ऊर्जा मंत्री ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर में विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा। इस यात्रा में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है, आप सभी इस बदलते ग्वालियर के साक्षी हैं और हमें अपना शहर ग्वालियर को साफ व स्वच्छ रखना है।
वार्ड-11 में विकास यात्रा
24 फरवरी 2023 को विकास यात्रा वार्ड 11 के अंतर्गत चार शहर का नाका मानसिंह कॉलेज से प्रारंभ कर यादव मोहल्ला, बटोही राजावत से पेठावाली गली, ठाकुर मोहल्ला, कंट्रोल वाली गली, हीरा धाकरे गली से भैरव बाबा मंदिर, देवेंद्र चैहान एवं धीरज चैहान की गली, पुरानी पुलिस चैकी, कुटियाना मोहल्ला, पत्ती कारखाना, खंडेश्वरी मंदिर से मुकेश अग्रवाल के घर तक, खिलौना टेंट, फतेह सिंह राजपूत एवं अशोक यादव की गली, अनिल यादव के घर से भैरव मंदिर होते हुए जगदीश पटेल की गली। गुड्डू रत्नाकर जी की गली में विकास कार्यों का भूमि पूजन के पश्चात किरार प्लाजा से पुरानी सब्जी मंडी तक दुकानदारों से मुलाकात एवं समापन किया जाएगा।












