ग्वालियर.
कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान जारी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने गुरुवार को ग्वालियर विधान सभा के वार्ड क्रमांक 01 के रामाजी पुरा सामुदायिक भवन से जनसंपर्क कर जनता की समस्या सुनी। सुनील शर्मा ने जनता से कहा कि भाजपा सरकार विकास यात्रा निकाल रही है, जबकि विकास क्षेत्र का नहीं, भाजपा नेताओं का हुआ है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि इस बार फिर प्रदेश में तख्तापलट कर कांग्रेस की सरकार बनाना आपके हाथ है। सरकार आते ही जनता को विकास के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अभियान में उनके साथ मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान, महेश धनेरिया, मुन्नालाल खरे, जमील खान, अशोक तरैटिया, राजू भदौरिया, अविनाश दुबे, आमिर हुसैन,राजेंद्र बाथम, चांद भाई, संजय माहौर, सलमान खान, रघुवीर पालिया, अब्दुल रज्जाक, पवन कोरखिया, संतोष उस्मानी, विजय दिवाकर, नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, अरमान कुरेशी सहित जिला कांग्रेस के सभी सम्मानित सदस्य और क्षेत्रीय जनता विशेष रुप से मौजूद रहे।












