446 करोड़ रुपये के नये एयर टर्मिनल की केन्द्रीय गृह मंत्री ने रखी आधारशिला

0
254

मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्रिगण श्री तोमर व श्री सिंधिया भी रहे उपस्थिति

ग्वालियर।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा ग्वालियर के नए टर्मिनल एवं हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की आधारशिला 16 अक्टूबर 2022 रविवार को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रखी गई। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागर विमानन व इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे पर आयोजित शिलान्यास समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, क्षेत्रीय सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रिगणों ने विधि विधान से पूजन कर नए टर्मिनल व हवाई अड्डे के विस्तार कार्य की आधारशिला रखी। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नए टर्मिनल के निर्माण के संबंध में तैयार किए गए मॉडल का भी अवलोकन किया। इस मॉडल के माध्यम से अत्याधुनिक नए टर्मिनल के संबंध में जानकारी प्रदर्शित की गई है। उल्लेखनीय है कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का निर्माण लगभग 446 करोड़ रूपए की लागत से किया जायेगा।

LEAVE A REPLY