14 ग्रामीण ग्वालियर क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ अभियान में

0
105

19 साल में भाजपा की प्रदेष सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर किया
कांग्रेस की सरकार आएगी ग्रामीण क्षेत्र के प्रगति और खुषहाली का दौर लाएगी

ग्वालियर  – मप्र कंागे्रस कमेटी के प्रदेश महासचिव सहाब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज 14 ग्रामीण ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के गणेशपुरा, सोनी, सियावरी, सोनी, संातलपुर, बिजोली, इकहरा, जनारपुरा आदि क्षेत्रो में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया गया।

मप्र कंागे्रस कमेटी के प्रदेश महासचिव सहाब सिंह गुर्जर ने ग्रामीण क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में गांव गांव, खेत खलियान घर घर मंे दस्तक देते हुए कहा कि 19 सालों में भाजपा की प्रदेश सरकार ने 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा है, आज यह ग्रामीण क्षेत्र विकास के आभाव में प्रगति के पथ पर नही आ पाया है, 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, जिससे सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र आधुनिक प्रगती की और बढ़ सके।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कल्याण सिंह गुर्जर (ब्लॉक अध्यक्षा हस्तनापुर) सुरेंद्र जाटव (पूर्व पार्षद पिरत्यशी ) अजय यादव (महामंत्री कॉंग्रेश ) इन्द्र सिंह उचाड़िया(उपाध्यक्ष) भीकाराम गुर्जर ( उपाध्यक्ष) वीरेंद्र राणा (महामंत्री कॉंग्रेस) ओ॰पी॰ दीक्षित (महामंत्री कॉंग्रेस) कुलदीप टैगोर(महामंत्री कांग्रेस
सहित अनके कांग्रेसजन सम्मलित थे।

LEAVE A REPLY