सुनील के धरने के बाद ऊर्जा मंत्री पहुंचे प्लांट, तब साफ हुआ पानी

0
228

आधे शहर में मंगलवार को कहीं आधा घंटा तो कहीं दस मिनट हुई सप्लाई

ग्वालियर।

पिछले 22 दिन से गंदा पानी पीने तो मजबूर शहर की जनता को मंगलवार को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। कहीं आधा घंटा तो कहीं पानी ही नहीं पहुंचा। दो दिन पहले कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने गंदे पानी, उखड़ी सड़कें सहित अन्य मुद्दों को लेकर हजीरा चौराहा पर धरना दिया था। उसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार की रात जलालपुर स्थित 56 करोड़ लागत से बने वाटर ट्रीटमेंट का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब पीएचई के अधिकारियों से पूछा था कि गंदा पानी क्यों आ रहा है। उन्होंने नाराजगी जताई थी। आखिर अधिकारियों ने रात में ही प्लांट को साफ करने काम शुरू किया जिससे चलते मंगलवार को टंकियां नहीं भर सकी जिससे लोग परेशान हुए।

अधिकारियों की पकड़ी झूठ

शहर में 22 दिन से काफी गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। हाहाकार मचने पर अधिकारियों ने कहा था कि बरसात होने पर तिघरा से जो पानी आया उसे फिल्टर करने के लिए प्लांट के इंजीनियरों को अनुभव नहीं था। लेकिन इस मामले में हालात तब बिगड़ गए जब लगातार २२ दिन तक शहर को गंदा पानी सप्लाई किया जाता रहा फिर भी निगमायुक्त किशोर कान्याल सहित अन्य अधिकारी दावा करते रहे कि साफ पानी सप्लाई हो रहा है। सोमवार को जब ऊर्जा मंत्री प्लांट पहुंचे तब अधिकारियों की पोल खुली।

LEAVE A REPLY