सभापति तोमर ने घोषित किया सभापति पैनल

0
250

ग्वालियर।

नगर निगम के सभापति मनोज तोमर द्वारा नगर पालिक निगम अधिनियम सन् 1956 की धारा 18 (2) द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत सभापति की अनुपस्थिति के दौरान निगम के सम्मिलनों की अध्यक्षता करने के लिये निम्नानुसार दो निर्वाचित पार्षदों की नामावली एक वर्ष के लिए घोषित की है।
सभापति तोमर द्वारा घोषित सभापति पैनल में गिर्राज सिंह कंसाना, वार्ड क्र. 29 एवं श्रीमती मंजू दिग्विजय सिंह राजपूत, वार्ड क्र. 03 को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY