सिटी रिपोटर ग्वालियर !
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के किसानों को भी 10 फरवरी को “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी किस्त का वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दिन देवास जिले के सोनकक्ष में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खाते में तृतीय किस्त के रूप में 6 हजार रूपए की धनराशि अंतरित करेंगे। राज्य शासन के राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक कुमार पोरवाल ने 10 फरवरी को जिला व विकासखंड स्तर पर आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने संभाग के सभी जिला कलेक्टर को इस दिन जिला व विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों में सांसद व विधायकगणों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही
बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण कराने के लिये कहा है। जिले की ग्राम पंचायतों
में भी इस प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं। राज्य स्तर से जारी वेबकास्ट लिंक (https://webcast.gov.in/mp/cmevents) के माध्यम से इस कार्यक्रम को देख व सुन सकेंगे।